न्यूनतम तापमान चढ़ा, 10 डिग्री के आसपास रहेगा न्यूनतम तापमान

रांची. झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल इसी तरह रहेगा. दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे.  जिसके कारण  न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ा रह सकता है.

मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार, आनेवाले पांच से सात दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. दिन में कोहरा रह सकता है. अभी कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाये रहेंगे.

इससे तापमान में दो से तीन डिग्री को बढ़ोतरी होगी. राजधानी का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है.

इसके बाद फिर से तापमान गिरेगा, अभी कोई भी मौसमी चेतावनी नहीं है. शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेसि रहा.

वहीं, कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर रहा. वहीं, बीएयू स्थित तापमापी केंद्र ने कांके का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया है.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...