Advertisement
Advertisement

मंत्री Irfan Ansari ने दिया बाबूलाल को नौकरी का ऑफर, जाने क्या है मामला…

Ranchi : ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को डेटा ऑपरेटर के नौकरी का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से बाबूलाल मरांडी के पास डेटा इकट्ठा करने की काबिलियत है उस तरह से उन्हें मैं प्रखंड कार्यायल में डेटा ऑपरेटर की नौकरी का ऑफर देता हूं। ये बयान इरफान अंसारी ने कोर्ट में एक मामले में पेश होने के दौरान कही।

ये भी पढ़ें- एसएस रामचंद्र राव होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए Chief Justice… 

संथालियों के घटती आबादी पर बाबूलाल ने दिया था बयान

दरअसल हुआ यूं कि कुछ दिनों पहले बाबूलाल मरांडी संथाल दौरे पर थे। इन दिनों बाबूलाल ने संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लगातार बढ़ती जनसंख्या और वहां से संथाली आदिवासियों की घटती संख्या को लेकर नाराजगी जताई थी जिसके बाद उन्होंने राज्य सरकार को इसके लिए दोषी माना था। उन्होंने कहा था कि संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है।

Irfan Ansari : बाबूलाल की डेटा कलेक्शन की नौकरी देंगे

जिसके बाद इरफान अंसारी पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी को डेटा कलेक्ट करने का बहुत शौक है। आने वाले चुनाव में जब हमारी सरकार बनेगी तो बाबूलाल को प्रखंड कार्यालय मे डेटा कलेक्शन की नौकरी देंगे। आगें उन्होंने बाबूलाल पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि वे संथालियों और यहां के मूलनिवासियों को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : चुटुपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत… 

वहीं घुसपैठिये वाले सवाल पर इरफान ने कहा कि सबसे बड़े घुसपैठिये तो बीजेपी वाले और बाबूलाल मरांडी है। राज्य में बाहर से आए आरएसएस और भाजपा के लोग अड्डा जमाकर बैठे हुए हैं और दूसरे लोगों को बदनाम कर रहे हैं। यहां बाहर राज्य छत्तीसगढ़ से आकर लोग सीएम बन जा रहे हैं उस समय घुसपैठिये नजर नहीं आते हैं। आगे उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी डबल डिजिट भी पार नहीं कर पाएगी।

 

 

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...