मंत्री जयंत ने बांका में छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

बांका : बांका जिले के अमरपुर विधायक सह भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने अमरपुर शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्र का छठ घाट का निरीक्षण करते नजर आए। इस दौरान मंत्री जयंत राज ने पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमरपुर के जितने भी खतरनाक छठ घाट है, सभी छठ घाटों पर बेरीकेटिंग की व्यवस्था, लाल झंडे की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था एवं सभी घाटों पर स्थानीय गोताखोर की तैनाती किया जाए। ताकि आस्था के महापर्व कहे जाने वाले छठ पर्व के व्रतियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

मंत्री जयंत राज ने महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था किया जाएगा। जहां महिलाएं अपने वस्त्र को बदल सकती है। विशेष जो खतरनाक घाट है उसे घाट पर एसडीआरएफ की भी टीम तैनाती की जाएगी। उन्होंने इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिक राज, अंचल अधिकारी रजनी कुमारी, थाना अध्यक्ष पंकज कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद को सामने बुलाकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जयंत राज के साथ क्षेत्र के समाजसेवी प्रशांत कापरी, प्रशांत मंडल, पप्पू शाह, मनीष झा, गणेश लाल दास, नईम राजा, अरविंद यादव, जयराम यादव, उमेश रजक, मोहम्मद गुड्डू, नंदू शाह, सदानंद महतो और शंकर महतो सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने उपनगर आयुक्त के साथ छठ घाटों का किया सघन निरीक्षण

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...