पटना: राजधानी पटना में अशोक कन्वेशन सेंटर में स्थित ज्ञान भवन में आयोजित आम महोत्सव का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। इस दौरान उनक साथ बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे। आम महोत्सव के दौरान मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आम का अधिक से अधिक उत्पादन बढे और आम के उत्पादक भाइयों के लिए अधिक से अधिक उत्पादन के लिए प्रतियोगिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि बिहार से अधिक से अधिक आम विदेश भेजा जाए।
आज आम महोत्सव 2024 का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। यहॉँ राज्य के विभिन्न जिलों से आम के करीब 400 प्रजाति लाई गई है। वहीं नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी के बयान पर मंगल पांडेय ने कहा कि यह सब जांच का विषय है और अभी जांच चल रही है। जब जांच हो जाएगा तो सारा मामला सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- Reels देख मिली प्रेरणा, भगवान बन पहुंचे 3 बच्चों ने बचाई ट्रेन की ठोकर से घायल की जान
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Minister Mangal Pandey Minister Mangal Pandey Minister Mangal Pandey
Minister Mangal Pandey
Highlights



















