मंत्री श्रवण ने कहा- 5 सालों में झारखंड को बदहाल बना दिया हेमंत सरकार

तमाड़ : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने आज झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तमाड़ विधानसभा के छेड़ुआडीह, लुपुंगडीह, उलिलोहर, जामडीह और डीमोडीह सहित दर्जनों गांवों जनसंपर्क अभियान के क्रम भ्रमण किया। उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर को सम्मानित जनता जनार्दन से रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के क्रम में ग्रामीण नें गांव की बदहाली का बखान कर कहा कि हमलोग पीने के पानी के लिए तरस रहें हैं। खेती हमारी भगवान भरोसे है और वर्तमान की सरकार ने बीते पांच सालों में कोई समाधान तक नहीं निकाल पाई है।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गांव में सड़क नहीं है जो है भी वे भी जर्जर हालत में है। शिक्षा की काफी खास्ता स्थिति है बच्चों को पढ़ने के 25 किमी जाना पड़ता है। शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई भी बच्चों की ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। बिजली की काफी कमी है विगत दो वर्षों से ट्रांसफर जला हुआ है कोई अधिकारी ने तो सूद तक नहीं ली। विकास का कोई भी योजना हमलोग के द्वार तक पहुंच नहीं पाई है जीतने के बाद झामुमो के विधायक पांच साल बाद चुनाव में हमलोगों के बीच आ रहें वोट मांगने कई तरह के आपदाओं में उनकी उपस्थिति नगण्य रहती है।

यह भी देखें :

Mantri S Kumar 1 22Scope News

वहीं राजा पीटर कुछ न रहते हुए भी हमलोग के हर सुख दुख में शरीक होते हैं मदद करते हैं एक बेटे की तरह तमाड़ विधानसभा के लोगों की सेवा करते हैं उनकी मजदूरी उनको हमलोंग देने का मन बना लिया है। मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मांडल पर जोर देते हुए कहा कि अगर झारखंड में एनडीए की सरकार बन गई तो हर घर नल जल योजना हर घर बिजली हर घर पक्की नली गली को झारखंड के गांव में उतारने का काम होना चाहिए। इस अवसर पर अनुप कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, घासीराम महतो, शिवेश्वर सिंह मुंडा, अंबुज यादव, महावीर महतो, बृंदावन महतो, ससोधर महतो और बीरेंद्र महतो मौजूद थे।

Mantri S Kumar 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय में नवनिर्मित सिमरिया घाट का किया निरीक्षण, छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img