मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सिमरिया घाट का किया निरीक्षण, छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा

बेगूसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बेगूसराय जिले के नवनिर्मित सिमरिया घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व को लेकर तैयार किए गए छठ घाट का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार का पुख्ता प्रबंध रखें। छठ घाटों पर आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। छठ घाट एवं मार्गों में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि व्रती सहूलियतपूर्वक घाट तक आवागमन कर सकें।

उन्होंने कहा कि सिमरिया धाम काफी अच्छा बन गया है। यहां आने वाले लोगों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। हम बराबर यहां आकर देखते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम में नवनिर्मित धर्मशाला का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र का भी परिभ्रमण किया और वहां उपस्थित साधु-संतों से मुलाकात की। राजेन्द्र सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स लेन सड़क पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Nitish Begusarai 1 22Scope News

यह भी देखें :

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, सांसद संजय कुमार झा, विधायक रामरतन सिंह, विधायक राजकुमार सिंह, विधायक कुंदन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास कुमार, बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला और पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Begusarai 2 22Scope News

यह भी पढ़े : CM Nitish पहुंचे शारदा सिन्हा के आवास पर, पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...