पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की इस्तीफे की खबर पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खबर आपको मिल रही है। पार्टी को सूचना नहीं है। मुझे सूचना नहीं मिली है। अटकलों को आपलोग ही पैदा करते हैं।
मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है। बैठक काफी दिनों से लंबित था। इसलिए आयोजन करने का फैसला लिया गया है।लोकसभा चुनाव के सामने को देखते हुए बैठक लाजिमी है। चुनाव में क्या रणनीति होगी इस पर आगे बात की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन में काफी पार्टी है। सीटों के शेयरिंग के लिए बैठक हो रही है। ललन सिंह के इस्तीफे की बात में सच्चाई नहीं है। सुशील मोदी जदयू की बात इसलिए करते हैं क्योंकि उनको अपने दल में कोई नहीं पुछता है। इसलिए उनका मन भटक रहा है। जदयू में कोई अंदरूनी कलह नहीं है। हम जो बोल रहे है वही सही है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















