जहरीली शराबकांड पर मंत्री का असंवेदनशील बयान, बोले- पहले भी टूटता था कानून

पटना : जहरीली शराबकांड- छपरा में जहरीली शराब से 16 लोगों की हुई संदिग्ध मौत पर

मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार का अजीब बयान सामने आया है.

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी कानून बनते थे, तब भी कानून टूटता था.

अंग्रेजों ने भी कानून बनाया, लेकिन इसके बाद भी रेप और हत्या हो रही है ना.

शराबबंदी भी वैसे ही है. शराब बिक रही है तो पुलिस भी कार्रवाई कर रही है.

शराब से मौत तो दूसरे राज्यों में भी हो रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा

इसके बाद बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि छपरा में 6 लोगों की मौत की बात जिला के एसपी ने बताई है. सभी लोगों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. चौबीस घंटों के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा. इस मामले में एफआईआर भी हुई है.

minister sunil kumar1 22Scope News

जहरीली शराबकांड: अबतक 3 लोगों की हुई गिरफ्तारी

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अबतक 3 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. जो भी जिम्मेदार होंगे, उनपर कार्रवाई होगी. जब राज्य में शराबबंदी कानून है तो किसी भी शराब का सेवन गलत है. यह कानून तो 2016 में ही बना गया. कानून का पालन कानून मानने वाले लोग करते है.

जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं है वहां भी होती है जहरीली शराब से मौत

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जहरीली शराब से कई राज्यों में मौत हुई है, जहां शराबबंदी नहीं है. बिहार में भी पहले मौत हुई है. कुछ लोग फायदा के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. जब बीजेपी साथ थी तब आरोप नहीं लगाती थी. अलग होने पर आरोप लगा रही है. जो भी आरोप लगा रहें है वो गलत है. सरकार इसका सख्ती से पालन करवाएगी. जो भी इसके लिए दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई होगी.

जहरीली शराबकांड: शराबबंदी कानून लागू होने पर सभी सदस्यों ने किया था स्वागत

वहीं इस मामले पर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि शराबबंदी कानून सभी के सहमति से लागू हुआ. शराबबंदी कानून लागू होने के बाद सभी सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया था. लेकिन विपक्ष विधानसभा में क्या चाहती है उसे समझना होगा. उन्होंने कहा कि कानून बनने से बिहार में शराब पीने वाले लोगों में कमी आई है. कानून पहले से भी बने हुए हैं, मगर तोड़ने वाले लोग छुपाकर यह काम करते रहते हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...