पर्चा धारियों की जमीन पर बन रहा था अल्पसंख्यक छात्रावास

मधुबनी : मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रघौली पंचायत के उसौथू गांव में दलित, महादलित और अतिपिछड़ी जाति के 76 पर्चा धारियों के भूमि पर अल्पसंख्य छात्रावास बनाया जा रहा था। जिसका पर्चा धारियों और ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध के बाद जिला प्रशासन ने रोक लगा दिया। ग्रामीणों के समर्थन में बिस्फी से बीजेपी के विधायक सह बिहार विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक हरी भूषण ठाकुर बचौल उक्त भूमि पर ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठ गए। धरने को मजबूती देने भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा भी धरनास्थल पर पहुंचे। विधायक के सुर में सुर मिलाते हुए प्रशाशन को लताड़ लगाते हुए बताया कि इस जगह पर अल्पसंख्यक छात्रावास नहीं बनेगी, इस जगह पर बहुसंख्यक छात्रावास बनेगा।

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बताया कि इस मामले की जानकारी डीएम अरविंद कुमार वर्मा को दे दिए थे। उसके बाद भी बिना पूर्व किसी सूचना के ठेकेदार छात्रावास निर्माण कार्य शुरू करते हुए भूमि पर लगे धान के तैयार फसल को मशीन रोटावेटर मशीन से तहस नहस कर दिया। इसके बाद पर्चा धारियों में आक्रोश है। वहीं इस मामले की जानकारी होने पर बिस्फी, पतौना और औंसी सहित कई थानों की पुलिस के साथ बिस्फी के बीडीओ बसंत सिंह और सीओ निलेश कुमार शुक्ला सहित जिला से भारी संख्या में शस्त्र बालों के जवान उक्त भूमि पर पहुंच गए। मामले की जानकारी हरिभूषण ठाकुर बचौल के द्वारा बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और भूमि सुधार सह राजस्व मंत्री सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को दी गई। जिसके बाद मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा को निर्देश दिया, तब निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया।

यह भी पढ़े : DM के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...