Aurangabad में विधवा के साथ मनचलों ने किया गलत काम

औरंगाबाद: औरंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मनचलों ने एक विधवा महिला के साथ गलत काम को अंजाम दिया। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना औरंगाबाद के कासमा थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता लोगों के घरों में काम कर अपना जीवन यापन करती है। महिला ने बताया कि वह अपना काम कर घर लौट रही थी तभी एक सुनसान जगह देख कर बदमाशों ने पीछे से गर्दन पर मारा जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में ही बदमाशों ने उसके दरिदंगी की। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था, स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला ने आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया। मामले में लोजपा(रा) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने पीड़िता से मुलाकात की और कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़िता के इलाज का खर्च देने की भी बात कही।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Om Birla हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर, आज करेंगे नामांकन

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...