बदमाशों ने कोहिनूर समेत 2 लोगों को गोली मारकर किया घायल

266
Advertisment

नालंदा : नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के छोटी शेखाना में बदमाशों ने कोहिनूर समेत दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। बताया जाता है कि मामूली विवाद को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया है। वह स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी भी खुद को गोली मार कर काउंटर केस करने के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचा है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।

Advertisment

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Advertisement