बदमाशों ने मौसी के घर श्राद्धकर्म में आए छात्र की गोली मारकर हत्या

आरा : शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में मंगलवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने मौसी के घर श्राद्धकर्म में आए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत छात्र को गोली पेट में मारी गई है। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं छात्र की हत्या किसने और क्यों की। फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सह सदर एसडीपीओ-वन परिचय कुमार और मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और मृत छात्र के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने एवं मे मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृत छात्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी स्व. शिव प्रसन्न यादव का 12 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार है एवं आठवीं कक्षा का छात्र था।

यह भी पढ़े : हत्याकांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...