Sunita Williams को धरती पर वापस लाने को अंतरिक्ष में पहुंचा मिशन क्रू-10

डिजिटल डेस्क : Sunita Williams को धरती पर वापस लाने को अंतरिक्ष में पहुंचा मिशन क्रू-10। Sunita Williams को धरती पर वापस लाने के लिए नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है। फैल्कन 9 रॉकेट में गए इस मिशन के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गए हैं।

डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन शनिवार को फैल्कन 9 रॉकेट के जरिये अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था।

इस मिशन में एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष  यात्री तकुया ओनिशी और रूसी अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव गए हैं। बताया जाता है कि क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पर पहुंच गया है। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने स्टेशन में प्रवेश किया।

बुधवार को वापसी करेंगी Sunita Williams

इसी के साथ नासा ने इस संबंधी बयान भी जारी किया है। नासा के मुताबिक बुधवार को नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी Sunita Williams और बुच विल्मोर धरती के लिए रवाना होंगे।

क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के उनके सदस्यों ने  Sunita Williams और बुच विल्मोर से मुलाकात की। उसकी तस्वीर भी नासा ने साझा की है।  अगले कुछ दिन तक विल्मोर और विलियम्स नए अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे।

फिर वे दोनों इस सप्ताह के अंत में अपने स्पेसएक्स कैप्सूल में सवार होकर धरती के लिए रवाना होंगे। नासा का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो विल्मोर, विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा।

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ले रहे मिशन का अपडेट

इस बीच बताया गया कि Sunita Williams की वापसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने टेस्ला के मालिक एलन मस्क को अनुरोध किया था कि Sunita Williams की जल्द वापसी के लिए कदम उठाए जाएं।

बता दें कि  कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे। उन्हें महज एक हफ्ते के बाद धरती पर वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से दोनों वहां फंस गए।

9 महीने से ज्यादा समय से दोनों वहां फंसे हैं। इससे पहले अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से वापसी गुरुवार को टल गई थी। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने से करीब एक घंटे पहले क्रू-10 मिशन को एक बार फिर टाल दिया गया था।

बताया गया कि स्पेसएक्स के फैल्कन 9 रॉकेट में ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रॉलिक सिस्टम समस्या के कारण लॉन्चिंग को रद्द कर दिया गया था।

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स

बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर हैं Sunita Williams

बता दें कि 5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और बैरी बुच विल्मोर को 8 दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन पर भेजा गया था।

यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर Sunita Williams और बैरी हैं वो नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है।

दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। इसी उद्देश्य से यह टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था।

Sunita Williams और बुच की वापसी को लेकर नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने कहा है कि वह इस मिशन से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बुच और सुनीता ने बहुत ही अच्छा काम किया है और हम उन्हें वापस लाने के लिए उत्सुक हैं।

नए दल के स्पेस पर पहुंचने के दो दिन बाद अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापसी की अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img