मिशन ‘NEET 2026’ : मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद एक्शन में मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक

पटना : आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (UG) 2026 पुनर्करीक्षा (Re-examination) को पूर्णतः कदाचार-मुक्त, पारदर्शी और अभेद्य सुरक्षा माहौल में संपन्न कराने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी सिलसिले में आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें परीक्षा के सफल संचालन हेतु ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Health Department Add 3 22Scope News

मुख्य सचिव ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया जा चुका है

बैठक में मुख्य सचिव ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पहले ही उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया जा चुका है। राज्य सरकार हर हाल में इस परीक्षा को बिना किसी त्रुटि या विफलता के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह आश्वस्त और दृढ़ संकल्पित है। नीट (UG) 2026 पुनर्करीक्षा की गोपनीयता और अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग के समन्वय से भारतीय वायु सेना (IAF) के विशेष विमानों द्वारा प्रश्न-पत्रों को सीधे स्टेट हब्स तक सुरक्षित एयरलिफ्ट किया जाएगा। इस ऐतिहासिक तकनीकी एवं रणनीतिक बदलाव से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न-पत्र पहुंचाने की अवधि घटकर मात्र दो से तीन घंटे रह जाएगी।

परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े

राज्य के 34 जिलों के 35 शहरों में कुल 331 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें कुल 1,56,061 परीक्षार्थी (छात्र: 81,165 और छात्राएं: 74,896) सम्मिलित होंगे

Cabinet Secretariat Department 1 2 22Scope News

शीर्ष परीक्षार्थी वाले मुख्य जिले

सर्वाधिक 95 परीक्षा केंद्र पटना जिले में बनाए गए हैं, जहां सबसे अधिक 46,029 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. इसके बाद दरभंगा में 16 केंद्रों पर 8,633 अभ्यर्थी, मुजफ्फरपुर में 13 केंद्रों पर 8,126 अभ्यर्थी, गया में 12 केंद्रों पर 6,894 अभ्यर्थी, सीवान में 12 केंद्रों पर 6,517 अभ्यर्थी और मोतिहारी में 13 केंद्रों पर 6,320 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

अन्य प्रमुख जिले

भागलपुर (15 केंद्र, 5,892 अभ्यर्थी), पूर्णिया (12 केंद्र, 4,880 अभ्यर्थी), बेतिया (8 केंद्र, 4,819 अभ्यर्थी), समस्तीपुर (7 केंद्र, 4,407 अभ्यर्थी), गोपालगंज (7 केंद्र, 3,906 अभ्यर्थी), हाजीपुर/वैशाली (11 केंद्र, 4,145 अभ्यर्थी), बेगूसराय (8 केंद्र, 3,868 अभ्यर्थी), नालंदा (7 केंद्र, 3,804 अभ्यर्थी), सासाराम/रोहतास (7 केंद्र, 3,598 अभ्यर्थी), सीतामढ़ी (6 केंद्र, 3,524 अभ्यर्थी) और मधुबनी (8 केंद्र, 3,314 अभ्यर्थी) में भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

मुख्य सचिव एवं DGP के कड़े प्रशासनिक व सुरक्षा निर्देश

सोशल मीडिया की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग और प्रिवेंटिव अरेस्ट

पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार पैनी नजर रखी जाए। यदि कोई भी असामाजिक तत्व प्रश्न-पत्र लीक का झूठा दावा करता है, फर्जी पेपर वायरल करता है या किसी भी तरह की अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत अरेस्ट की कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों का तुरंत खंडन करने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित संदेश जारी किए जाएंगे।

Cabinet Secretariat Department 2 1 22Scope News

कोचिंग सेंटरों पर सख्त पहरा

राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाएगा और अतीत में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहे संस्थानों को आईबी (IB) और एलआईयू (LIU) के इनपुट्स के आधार पर चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।

हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम लीडर

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन द्वारा एक पुलिस टीम लीडर की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुपात में प्रति केंद्र तीन से 14 होमगार्ड/पुलिस कर्मियों को फ्रिस्किंग ड्यूटी में लगाया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग के लिए बंद घेरे में केवल महिला सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति होगी।

परीक्षा ड्यूटी ट्रांसफर पर रोक व मॉक ड्रिल

परीक्षा से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मी का स्थानांतरण 22 जून 2026 से पहले प्रभावी नहीं होगा। साथ ही, 20 जून 2026 को होने वाले अनिवार्य मॉक ड्रिल में सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

Cabinet Secretariat Department 3 1 22Scope News

परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए विशेष राजकीय व्यवस्थाएं

मुफ्त परिवहन सेवा

राज्य सरकार के विशेष आदेशानुसार, नीट (UG) 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों में मुफ्त टिकट (Free Tickets) की सुविधा प्रदान की जाएगी.

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा

रेल पुलिस (GRP) को ट्रेनों में गश्त बढ़ाने और रेलवे प्लेटफॉर्मों पर परीक्षार्थियों के सुरक्षित आवागमन व अस्थायी ठहराव के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभिभावकों के लिए छांव की व्यवस्था

भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की सीमा के बाहर अभिभावकों के बैठने के लिए उचित शेड (छायादार स्थल) का प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

सत्तू, ORS और मेडिकल मोबाइल यूनिट

जिलाधिकारियों (DMs) को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के समन्वय से सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल और सत्तू की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही हर केंद्र पर ओआरएस के पैकेट और मेडिकल मोबाइल यूनिट की मुस्तैदी रहेगी।

Cabinet Secretariat Department 4 22Scope News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

चूंकि 21 जून को ही ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ भी आयोजित होना है, इसलिए मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि दोनों आयोजनों के सफल संपादन के लिए दो अलग-अलग समर्पित प्रशासनिक एवं पुलिस टीमें काम करेंगी। योग दिवस के आयोजनों के कारण परीक्षा केंद्रों के रूट या यातायात में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। यदि जनशक्ति या स्थल को लेकर किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न होता है, तो नीट परीक्षा की सुरक्षा और आवश्यकताएं सर्वोपरि रहेंगी। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को प्रतिदिन इन तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा-2026 के आयोजन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन करें सुनिश्चित

Highlights

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...