विधायक दीपक बिरुआ बनेगें मंत्री, जश्न मनाने की तैयारी

चाईबासाः कोलहान प्रमंडलीय चाईबासा के सदर विधायक दीपक बिरुआ  को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल में आखिरकार मंत्री बनाया गया। हलांकि अभी कुछ घंटे बाकी है मंत्रिमंडल का विस्तार और शपथ ग्रहण में दीपक बिरूवा के मंत्री बनाए जाने की चर्चा से चाईबासा में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

पार्टी कार्यकर्ता अब जश्न मनाने की तैयारी में जुट गये हैं। वैसे विधायक दीपक बिरुआ क्षेत्र के विकास के लिए जहां हमेशा तत्पर होकर काम करते रहे वहीं पार्टी संगठन को भी मजबूत बनाने में बड़ा सहयोग रहा है, साथ ही हो बहुल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तथा भाषा को लेकर सदन के पटल पर मुखर होकर अपनी बात रखने में भी अपनी छाप बराबर छोड़ी है।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने पर भी आवाज बुलंद रखी

हाल ही में जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा जेल भेजने के मामले पर भी मुखर होकर जहां केंद्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुए अपनी बातों को रखें वास्तविक में एक आंदोलकारी नेता के रूप में अपनी पहचान दी।

दीपक बिरुआ 2 22Scope News

विधायक दीपक बिरूवा ने अपने राजनितिक सफर की शुरूआत आजसू पार्टी से की। उन्होनें पहली बार वर्ष 1990 में आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा फिर 1991 में लोकसभा का चुनाव लड़ा तथा जनतादल के टिकट पर 1995 में विधायक बने।

1997 में वे जेएमएम पार्टी में शामिल हुए और 2000 में जेएमएम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, उसके बाद 2005 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। साल 2009 में जेएमएम के टिकट से चुनाव लड़ कर पहली बार विधायक बने तथा वर्ष 2014 और 2019 में लगातार तीन बार विधायक चुने गये।

लगातार तीन बार जीतकर बने विधायक

लगातार तीन बार जीतकर हैट्रिक बनाते हुए झारखंड विधानसभा में अपना परचम लहराया। विधायक दीपक बिरुआ को के चुनावी राजनीति में शुरूआती दौर से उनके सार्थी के रूप में चाईबासा के समाजसेवी सह पार्टी कार्यकर्ता में काम कर रहे घनश्याम दरबारा 1990 से अब चुनाव अभिकर्ता बने रहें है।

वैसे तो दीपक बिरूवा एक कुशल और शैक्षणिक परिवार से आते हैं। हो बहुल क्षेत्र कोलहान प्रमंडलीय चाईबासा में आलाकेय मुण्डा परिवार से भी आतें है। राजनीति उनको विरासत में मिली है। कहा जाता है कि विधायक दीपक बिरूवा हाटगम्हरीया प्रखंड के छोटा सा कसबा जानेवाली सिंदरी गौड़ी गांव के रहने वालें हैं।

उनकी शादी सरायकेला-खरसांवा में हुई है। परिवार में पत्नी के अलावा उनके दो पुत्री है। इधर चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा को मंत्री बनाये जाने पर ग्रामीण संवेदक संघ की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिया गया।

दीपक बिरुआ को मंत्री बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

कोल्हान के सबसे लोकप्रिय विधायक दीपक बिरुआ को चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बनाने का फैसला होने से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसार हुसैन उर्फ डोगर ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। डोगर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और मुख्य्मंत्री चंपई सोरेन जी का आभार जताया है।

पार्टी के द्वारा कोल्हान के इस हो आदिवासी बहुल क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा किया है। दीपक बिरुआ को मंत्री बनाने से सिंहभूम और कोल्हान का चहुमुखी विकास होगा। आज का दिन बहुत खुशी का शुभ दिन का है। डोगर ने बहुत उत्साहित अंदाज में कहा कि दीपक को मंत्री बनते देखना मेरे लिए किसी सपने को सच होने जैसा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel