Commercial Advertisment

नवनिर्मित चंद्रपुरा-बोकारो सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन, तीन अन्य योजनाओं का हुआ शिलान्यास

बेरमोः चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत चंद्रपुरा-बोकारो संपर्क पथ मिडलिंग के पास सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जिसका विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के प्रमुख चांदनी परवीन, प्रखंड के कांग्रेस  अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, कांग्रेस नेता मंटू महथा सहित कई लोग मौजूद थे.

तीन साल के संघर्ष के बाद हुआ सड़क निर्माण

चंद्रपुरा, बोकारो संपर्क पथ बहुत पहले ही बन चुका था. रेलवे की एनओसी की प्रॉब्लम की वजह से मिडलिंग के पास रोड नहीं बन पाई थी. विधायक के अथक प्रयास करने पर भी डीआरएम उक्त सड़क निर्माण की परमिशन नहीं दी. डीआरएम स्थानियों को बगल से सड़क निर्माण कराने का सुझाव दिया. जिसके बाद डीएमएफटी फंड से दूसरी ओर से सड़क निर्माण कराया गया. जिसका उद्घाटन बेरमो विधायक अनूप सिंह द्वारा किया गया.

तीन अन्य योजनाओं का हुआ शिलान्यास

वहीं दुगदा क्षेत्र में अन्य तीन और योजनाओं का शिलान्यास भी बेरमो विधायक द्वारा किया गया. जिसमें दुग्दा पूर्वी पंचायत के अंतर्गत पूर्वी पंचायत भवन के आगे हैल्थ सेंटर का निर्माण, बेड़ा जेहरा स्थल की चाहरदिवारी और मांझीथान का निर्माण और बुढीडीह मिडलिंग साइडिंग मेन रोड तक पीसीसी पथ का निर्माण शामिल है. इस मौके पर विधायक अनूप ने कहा कि बोकारो और चंद्रपुरा को जोड़ने वाली संपर्क पथ आज पूरी तरह जुड़ गया है. जिससे चंद्रपुर प्रखंड के ग्रामीणों को इसका लाभ होगा.

 

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...