Advertisment

2.36 करोड़ की लागत से होगा जामाडोबा विद्युत सब स्टेशन में अलग फीडर का निर्माण, विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह ने किया शिलान्यास

झरिया: विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा 2.36 करोड़ के लागत से स्वीकृत जामाडोबा जल संयंत्र को निर्बाध 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हेतु अलग फीडर का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। इस दौरान JBVNL के कई अधिकारी समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। पिछले कई महीनों से झरिया शहर और उसके आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से त्राहिमाम मचा हुआ था। जनता सड़को पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही थी।

झमाड़ा के अधिकारी जब प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने जाते थे, तो उन्हें भारी विरोध का सामना भी करना पड़ता था। झमाड़ा के अधिकारी जनता को लचर विधुत आपूर्ति का हवाला देकर अपना ठीकरा बिजली विभाग के ऊपर डाल देते थे। जिसको लेकर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों साथ बैठक कर पूरे परेशानियों का हल खोज निकाला। जामाडोबा वाटर प्लांट में 24 घंटे निर्बाध विधुत आपूर्ति हो इसके लिए विधायक पूर्णिमा नीरज सिह की अनुशंसा के आलोक में 2.36 करोड़ के लागत से स्वीकृत जामाडोबा जल संयंत्र को निर्बाध 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हेतु अलग फीडर का शिलान्यास किया गया।

जिससे नियमित विधुत आपूर्ति से झरिया वासियों को अब पेयजल संकट का सामना नही करना पड़ेगा। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस कार्य का उद्देश्य जामाडोबा जल संयंत्र (झामाडा) को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करना जिससे कि इस क्षेत्र के नागरिकों को जल आपूर्ति सुचारू रूप से प्राप्त होता रहें। यह कार्य पूर्ण होने में लगभग चार महीने का समय लगेगा।

रिपोर्टः सचिन सिंह 

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...