Commercial Advertisment

20 दिनों से जला ट्रांसफार्मर को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग गेट को किया जाम, घंटों की नारेबाजी

मधेपुरा : मधेपुरा में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के गेट पर जमकर बबाल काटा। आक्रोशित उपभोगताओं ने एनएच-106 मुख्य सड़क जामकर जमकर नारेबाजी की। बता दें कि मधेपुरा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत मेहेशुआ और मुरहो गांव के भित्ता टोला में करीब पिछले 20 दिनो से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। शिकायत के वावजूद भी विभाग ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। लिहाजा ग्रामीण इस उमस भरी गर्मी में परेशान हैं।

बताया जाता है कि पिछले 15-20 दिनो से उपभोगता शिकायत दर्ज करवा कर थक चुके हैं। नतीजा आज बिजली विभाग के विरुद्ध रोड जाम कर जमकर नारेबाजी की। वहीं सड़क जाम के बाद बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि एक दो दिनों के अंदर समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा।

वहीं आक्रोशित उपभोग्ता की माने तो शिकायत कर अब थक चुके है। पिछले 15 से 20 दिनों से बिना बिजली के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मजबूरन आज सड़क जाम करना पड़ा। उपभोगताओं ने बताया कि अगर दो दिनों के अंदर समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो बिजली विभाग के विरुद्ध आंदोलन और तेज किया जाएगा।

https://22scope.com/madhepura-police-got-big-success-3-smugglers-caught-with-drugs/

रमण कुमार की रिपोर्ट

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...