बंद लिफाफे पर राजनीति, सभी विधायकों को बुलाया गया सीएम हाउस

Ranchi– खनन लीज (Mining lease case) मामले में चुनाव आयोग के द्वारा अपनी अनुशंसा राज्यपाल को भेजे जाने के बाद झारखंड की राजनीति गर्म हो गयी है.

Mining lease case- कल्पना सोरेन के नाम पर सहमति की चर्चा हुई तेज

खबरों के अनुसार चुनाव आयोग ने खनन लीज (Mining lease case) मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता तीन वर्षों के लिए समाप्त कर दी है.

इस प्रकार अब (CM hemant) सीएम  हेमंत की कुर्सी खतरे में पड़ गयी है.

उन्हे सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है,

खबरों के अनुसार हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने की स्थिति में कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है,

वहीं कुछ विशेषज्ञों को मानना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस चुनाव आयोग के फैसले खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं.

यदि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दायर याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया जाता है,

तो उस परिस्थिति में सीएम हेमंत की कुर्सी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तक बच सकती है.

झारखंड की राजनीति गर्म : अलर्ट मोड में महागठबंधन की सरकार

इस बीच झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा है कि

किसी भी संभावित कार्रवाई को देखते हुए पार्टी विधायकों को सीएम आवास पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी कहा है कि हम अलर्ट मोड में हैं,

सभी विधायक भी सतर्क हैं.

लेकिन किसी विकल्प पर चर्चा नहीं हुई है.

नोटिस का अध्ययन करने के बाद ही निर्णय लिया जायेगा.

जब उनसे पूछा गया कि क्या आप लोग राजभवन जा रहे हैं,

तो उनका जवाब था कि फिलहाल राजभवन जाने का कोई औचित्य नहीं है.  

इस  बीच खबर आ रही है कि सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन भी सीएम हाउस पहुंच चुके हैं, सभी संभावित रास्ते की विकल्पों पर चर्चा की जा रही है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...