‘मोदी सरकार अडानी-अंबानी की सरकार, जनता कर रही त्राहीमाम’

मधुबनी : मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित ईश्वर सच्चिदानंद उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व उपमुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव व वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो दो सौ यूनिट बिजली और एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। इसके लिए आप सभी लोगों का आर्शीवाद चाहिए। आज पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन को अपार जन समर्थन मिल रहा है।

GOAL Logo page 0001 7 22Scope News

उन्होंने कहा कि रसोई गैस की भी कीमत कम कर 500 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया जाएगा। उन्होंने गठबंध के झंझारपुर लोकसभा प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में वोट करने को लेकर लोगों से अपील की। वही वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बताया कि लाखों कुर्बानी के बाद आजाद हुए भारत में वर्तमान केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान को तोड़ने में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार हमारे वीआईपी पार्टी को भी तोड़ने में लगे हुए थे। मोदी सरकार सिर्फ अंबानी, अडानी की सरकार है। इस सरकार में देश की जनता त्राहिमाम है और एनडीए सरकार देश से गरीबी, बेरोजगारी दूर करने के बदले लोगों को मुद्दों से भटकाने का कार्य कर रहे है। आप सभी को इन से सतर्क रहने की जरूरत है। पूरे देश भर में इंडिया गठबंधन के समर्थन में लहर है। ऐसे में झंझारपुर लोकसभा की जनता सुमन कुमार महासेठ को अपना आशीर्वाद देकर विजय बनाएंगे आप सभी मतदाताओं से आग्रह करने के लिए आए हैं।

यह भी पढ़े : ‘जनता से नाक रगड़ कर माफी मांगे BJP के लोग’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...