‘शिवहर में चल रही है मोदी की लहर, राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ खड़ा है पूरा देश’

शिवहर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शिवहर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार लवली आनंद के समर्थन में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उतसाहित जनता को देखकर कहा कि शिवहर में मोदी की लहर चल रही है। सम्राट चौधरी के साथ मंच पर बीजपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे।

GOAL Logo page 0001 21 22Scope News

उन्होंने कहा कि जातिवाद के परे देश राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ खड़ी है। देश और प्रदेश खोखले वादों और दावों से नहीं चल सकती है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार ही बिहार का सम्पूर्ण विकास कर सकती है, शेष दल सिर्फ खोखले वादा करते हैं। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने स्पष्ट कहा कि एक-एक सीट पर मोदी की जीत जनता-जनार्दन ने सुनिश्चित की है, क्योंकि वे भी जानते है कि देश के लिए, बिहार के लिए, शिवहर के लिए मोदी जी ही जरूरी हैं।

सम्राट चौधरी ने आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि 15 सालों तक बिहार में राजद की सरकार रही लेकिन किसी एक व्यक्ति को आरक्षण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इनके लिए आरक्षण की शुरुआत इनके घर से शुरू होती है और घर पर ही समाप्त हो जाती है। उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री बनाने का मौका मिला तब पत्नी को बना दिया, जब उपमुख्यमंत्री का समय आया तो एक बेटे को और फिर मंत्री एक अन्य बेटे को बना दिया। इस चुनाव में एक टूरिस्ट बेटी को सारण से उतार दिए हैं। चौधरी ने जोर देकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी जी भी अब तक अपनी बेटी प्रत्याशी का ही प्रचार करने पहुंचे। इनके लिए परिवार के अलावा अन्य प्रत्याशी भी मायने नहीं रखते।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- मोदी की गारंटी INDI पर भारी, तीसरी बार बनेगी NDA की सरकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...