Commercial Advertisment

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा कार्य में लगाया गया

रांची: जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातर कदम उठाए गए हैं। इसके तहत, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा कार्य में लगाया गया है।

रैप की दो कंपनियों, आइआरबी, एसआइआरबी, इको, जैप-10 की एक-एक कंपनियों को भी तैनात किया गया है। लाठी पार्टी भी सुरक्षा में शामिल होगी। सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए रंगीन पानी, आंसू गैस, और वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं।

इसके साथ ही, विभिन्न पुलिस थानों के गश्ती दलों को तैनात किया गया है और अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष बलों की तैनाती किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा के लिए बल तैनात किए गए हैं।

जुलूस-ए-मोहम्मदी की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च अलबर्ट एक्का चौक से निकलकर डेलीमार्केट, उर्दू लाइब्रेरी, और अंजुमन प्लाजा से होते हुए एकरा मस्जिद तक पहुंचा। वहां से फ्लैग मार्च कोनका टोली होते हुए कर्बला चौक पहुंचा, और यहां से विक्रांत चौक, चर्च रोड के माध्यम से फिर से अलबर्ट एक्का चौक लौटकर मार्च समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, सिटी डीएसपी दीपक कुमार, और सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक भी उपस्थित थे।

इसके बाद, डोरंडा में भी फ्लैग मार्च निकाला गया और इस दौरान एसएसपी ने रिसालदार बाबा की मजार पर चादरपोशी की।

पुलिस लाइन में राइट कंट्रोल ड्रिल भी की गई, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हथियार, लाठी-डंडे, और आंसू गैस के गोले लेकर तैयारी की। उपद्रवियों को आगे बढ़ने से रोका गया और राइट कंट्रोल ड्रिल का नेतृत्व सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक ने किया। साथ में लाइन के कई पदाधिकारी भी शामिल थे।

 

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...