Commercial Advertisment

150 से अधिक जवानों ने रिसालदार शाह बाबा की चादरपोशी की

रांची: सालाना उर्स मेला के चौथे दिन जैप-1 और बिहार के बीएसएपी के 150 से अधिक जवानों ने 5 किमी लंबा कदम ताल करते हुए रिसालदार शाह बाबा को बैंड बाजा के साथ चादरपोशी की।

उनके सम्मान में एक प्लाटून ने राइफल के जरिए सलामी भी दी। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। सुबह 9.30 बजे बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (बीएसएपी) के 40 जवान और जैप-1 के 100 से अधिक जवान जुलूस की शक्ल में कदम ताल करते हुए क्वार्टर गार्ड से नगर भवन, डोरंडा भवन, जैप क्वार्टर, कुसई कॉलोनी, खुखड़ी चौक होते हुए बाबा की दरगाह पर पहुंचे और चादर चढ़ाया।बता दें कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 216वां सालाना उर्स मेले का आयोजन किया गया है। जहां अपनी अपनी आस्था के तहत चादर चढ़ा रहा है।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...