Advertisment

गया में कल 2916 मतदान केंद्रों पर 27 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग, डीएम ने कहा…

गया: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर जिला प्रशासन अपनी कमर पूरी तरह से कस चुकी है। जिले में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई है। चुनाव की तैयारियों को लेकर गया के डीएम और एसएसपी ने एक प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

डीएम ने कहा कि 9 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा जिसमें गया के 6 विधानसभा क्षेत्र और औरंगाबाद के 3 विधानसभा क्षेत्र है। गया लोकसभा क्षेत्र में कुल 27 लाख 50 हजार मतदाता अपने अधिकार का उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए कल 2916 मतदान केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा में पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के हिसाब से हेलीकाप्टर और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। इसके साथ ही जिले में 100 लोगों के उपर सीसीए लगाया गया है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली के आरुष ने जीता क्रॉस वर्ड कांटेस्ट

2916

2916
2916

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...