लोकसभा चुनाव में बेहतर काम को लेकर चयन हुआ है मोतिहारी जिला

मोतिहारी : मोतिहारी के डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ जोरवाल को 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर काम करने और बेहतर प्रबंधन को लेकर देश में चयन हुआ है। वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मतदाता दिवस पर सम्मानित करेंगी। यह पुरस्कार चुनावों के संचालन में बेहतर प्रबंधन, आईटी पहल और सुरक्षा प्रबंधन इत्यादि में योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा। बिहार के लिए गर्व की बात है कि भारतीय चुनावों की भव्यता, चुनाव सुधार, तकनीकी प्रगति और चुनाव प्रबंधन नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले इस पुरस्कार के लिए इस वर्ष मोतिहारी का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। डीएम सौरभ जोरवाल ने पूर्वी चंपारण के चयन होने पर जिलेवासियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गर्व को बात है कि इस जिले को देश में पहला स्थान मिला है।

यह भी पढ़े : SP स्वर्ण प्रभात की बड़ी कार्रवाई, 104 पुलिसकर्मियों का वेतन किया बंद

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...