Advertisment

मोतिहारी के लड़के का तमिलनाडु में हत्या, कर रहा था मजदूरी

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के लमौनिया गांव का एक लड़का का तमिलनाडु में हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के लमौनिया निवासी विजय महतो का सबसे छोटा पुत्र 21 वर्षीय रंगीला कुमार तमिलनाडु के सिपकाट सिंबुलम में मजदूरी करने गया था। जहां अचानक वह करीब दस दिनों से गायब हो गया था। उसके दोस्तों ने परिजनों को खबर दी और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। इसी बीच पुलिस ने बुधवार को उसके शव को बरामद किया। जिसके बाद परिजनों को खबर दी गई।

Goal 7 22Scope News

परिवार को खबर मिलते ही मचा कोहराम, चिल्लाने लगे लोग

आपको बता दें कि मृतक के परिजनों को खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और सभी चीखने और चिल्लाने लगे। युवक की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। गांव के लोगों की भीड़ मृतक के घर पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी हत्या करके वारदात करने वाले पेड़ से लटका दिया था। मृतक छह भाई व एक बहन है। जिसमें मृतक सभी से छोटा लड़का था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़े : पत्नी के सामने ही पति की गोली मारकर हत्या, आरोपी प्रेम शंकर की जमकर पिटाई

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur House Demolition Notice: NGT नोटिस के विरोध में भड़के लोग,...

Jamshedpur House Demolition Notice: भुइयांडीह इलाके में प्रशासन द्वारा घर खाली करने और उन्हें गिराने के नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों में...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...