Advertisment

मोतिहारी में अपराधियों के हौसले बुलंद, 55 घंटे में 5 की हत्या

मोतिहारी : 55 घंटे में 5 की हत्या – बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है की महज 55 घंटे के अंदर पांच हत्या कर डाली है। बीते दिनों जहां सबसे पहले केसरिया में एक ताइड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरी घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र की है जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिर चिरैया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या के बाद अब ताजा घटना महुआवा ओपी थाना क्षेत्र स्थित कटकेनवा के समीप की है। जहां लहना वसूली करने आए आलू प्याज व्यवसाई और उसके मुंशी को गोली मार दी।

55 घंटे में 5 की हत्या

बताया जा रहा है कि अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने घायल अवस्था में व्यवसाई रोहित और उसके मुंशी को आनन-फानन में मोतिहारी अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही रोहित ने दम तोड दिया। वहीं इलाज के बाद घायल मुंशी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने छौरादनों-मोतिहारी पथ को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही हत्यारे के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से किया। मौके पर कई थानों के पुलिस कैंप करती दिखीं।

https://22scope.com/unruly-taid-munna-pandey-who-became-a-criminal-in-motihari/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Patna City के Guru Gobind Singh Hospital में सुविधाएं बढ़ाने की...

Guru Gobind Singh Hospital Patna City: गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार...

Siwan Railway Station Unclaimed Bag: सीवान रेलवे स्टेशन के FOB पर...

Siwan Railway Station Unclaimed Bag: सीवान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर एक लावारिस...

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...