कटिहार में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पीड़ितों से मिले MP पप्पू

कटिहार/आरा : कटिहार जिले में कोर्ट के फैसले के हवाले से चलाए गए बुलडोजर अभियान पर अब सियासत तेज हो गई है। नगर थाना क्षेत्र के गामी टोला में आठ एकड़ 56 डिसमिल जमीन खाली कराने की कार्रवाई के बाद करीब 57 परिवारों को बेदखल किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और इलाके में नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

पूर्णिया MP पप्पू यादव कटिहार पहुंचे व पीड़ित परिवारों से मुलाकात की

इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कटिहार पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। लोगों ने सांसद के सामने अपनी परेशानी रखी और कार्रवाई को गरीब विरोधी बताया। कई महिलाओं और बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त समय दिए बुलडोजर चलाकर घर उजाड़ दिए गए।

Purnia Pappu 1 22Scope News

पप्पू ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा- गरीबों के साथ संवेदनशीलता जरूरी है

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों के साथ संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जिला के वरीय अधिकारियों से बातचीत हुई है और आगे न्यायालय के माध्यम से पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा। कटिहार का गामी टोला मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर राजनीतिक और मानवीय मुद्दा बनता जा रहा है।

Purnia Pappu 2 22Scope News

चंदवा से गिरिजा मोड तक चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान

भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आरा सदर अंचल क्षेत्र अंतर्गत चंदवा से गिरिजा मोड तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी, आरा सदर द्वारा किया गया। अभियान के दौरान सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त करते हुए अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया।

Ara Atikarman 2 22Scope News

अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी

अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ara Atikarman 1 1 22Scope News

पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवश्यक नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

साथ ही चेतावनी दी गई कि पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवश्यक नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ara Atikarman 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कटिहार में गरजा बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर उजड़े सैकड़ों आशियाने

रतन कुमार और नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...