मुकेश सहनी का दावा, Indi Alliance की सरकार में वीआईपी को मिलेगी दूसरे नंबर की कुर्सी

पूर्वी चंपारण: बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता जनता के बीच जाना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी ‘सरकार बनाओ, अधिकार पाओ‘ यात्रा पर निकले हैं। मुकेश सहनी अपनी यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।

मुकेश सहनी ने महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी भी ठोका और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में चंपारण और मिथिलांचल में अधिक से अधिक सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

2 2 22Scope Newsउन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन में वीआईपी मजबूत पार्टी है और जब सरकार बनेगी तो सरकार में नंबर दो की कुर्सी वीआईपी के पास होगी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर सरकार पर भी हमला किया और कहा कि कई जिले बाढ़ की वजह से प्रभावित है लेकिन अधिकारी मस्त हैं और सरकार सुस्त हैं।

सरकार के अधिकारी काम नहीं करना चाहते हैं, बाढ़ पीड़ितों को सरकारी स्तर पर सहायता नहीं मिल पा रही है और बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। लोग बेघर हो गए हैं लेकिन इसकी चिंता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं है। इस दौरान मुकेश सहनी ने भी स्मार्ट मीटर पर बयान दिया और कहा कि स्मार्ट मीटर एक बड़ा स्कैम है इसका विरोध हमारे सारे सहयोगी पार्टी कर रही है। हम भी उनके विरोध में साथ हैं, आने वाले समय में जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो लोगों को मुफ्त में बिजली दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Madhepura में मादक पदार्थ के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस जुटी है…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Indi Alliance Indi Alliance Indi Alliance Indi Alliance

Indi Alliance

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...