मुकेश सहनी ने कहा TEACHERS को नहीं करना चाहिए परेशान, राजनीति…

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इस बीच वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का सुरक्षा हटा ली गई है। मुकेश सहनी ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रशासन जान बूझ कर सुरक्षा मुहैया नहीं करवा रही है। कल भी हमें सुरक्षा नहीं दी गई, लेकिन हम तो जनता के बीच जा रहे हैं।

हमलोग झेल रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। यह सरकार के सोचने की बात है कि किस प्रकार से सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा है। वहीं शिक्षा विभाग के सुबह 6 बजे से स्कूल खोलने के आदेश को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारी जान बूझ कर बहुत कुछ ऐसा किया जा रहा है ताकि सरकार और शिक्षकों में तनाव हो। शिक्षकों को जान बुझ कर परेशान किया जा रहा है।

बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार को सही निर्णय लेना चाहिए। इस मामले में किसी भी राजनीतिक दल को राजनीति नहीं करना चाहिए। शिक्षकों को ज्यादा परेशान नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर शिक्षक अधिक परेशान होंगे तो फिर वे बच्चे को क्या पढ़ाएंगे।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

शिक्षा विभाग के आदेश पर BJP MLA ने कहा ‘यह क्रूरता है’

TEACHERS TEACHERS TEACHERS

TEACHERS

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...