Lawrence Bishnoi के निशाने पर हैं मुनव्वर फारूकी भी

डिजीटल डेस्क : Lawrence Bishnoi के निशाने पर हैं मुनव्वर फारूकी भी। मुंबई में बीते शनिवार की रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि इस बीच इस हत्या की जिम्मेवारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

यह खबर मुंबई पुलिस के हवाले से सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्टैंड कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं और सलमान की ही भांति इस कॉमेडियन पर लॉरेंस की भृकुटी तन गई है।

यही कारण है कि बिना कोई पल गंवाएं मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद पहले सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई और अब स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी सुरक्षा प्रदान करने की तैयारी में जुट गई है।

हाल ही में कुछ लोगों ने मुव्वर का का पीछा किया और उसकी जानकारी मिलने के बाद से मुंबई पुलिस हाई अलर्ट मोड में है।

लॉरेंस के इरादों को देख जीरो रिस्क मूड में आई मुंबई पुलिस

स्टैंड कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर मुंबई पुलिस अनायास ही हाई-अलर्ट मोड में नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जब मुनव्वर दिल्ली में थे तो वहां कुछ लोगों ने उनका पीछा किया था।

दिल्ली में जो लोग मुनव्वर का पीछा कर रहे थे, उनका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ होने की बात कही जा रही है। दिल्ली में मुनव्वर का पीछा क्यों किया जा रहा था? अगर मुनव्वर लॉरेंस के निशाने पर है तो क्यों है? अभी इसके पीछे की वजह साफ नहीं है।

मुंबई पुलिस का इस संबंध में केवल इतना ही कहना है कि बाबा सिद्दीकी मर्डर के बाद कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए मुनव्वर को भी सुरक्षा देने की तैयारी कर ली गई है। इससे पहले पुलिस ने सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई।

लॉरेंस बिश्नोई और मुनव्वर की फाइल फोटो
लॉरेंस बिश्नोई और मुनव्वर की फाइल फोटो

बिग बॉस विजेता कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी खा चुके हैं इंदौर जेल की हवा

बिग बॉस विजेता रहे कामेडियन मुन्नवर फारूकी कई बार विवादों के कारण भी चर्चा में रहे हैं। इंदौर सहित कई शहरों में उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज है। वे 20 दिन से ज्यादा इंदौर की जेल में बंद भी रहे चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मुन्नवर के खिलाफ सभी कोर्ट इंदौर में शिफ्ट करने के आदेश दिया था। कॉमेडियन मुन्नवर पर आरोप है कि वे हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी अपने शो में करते हैं। दो साल पहले उनके खिलाफ इंदौर के तुकोगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया था।

भाजपा नेता एकलव्य गौड़ ने उनके शो का इंदौर में टिकट खरीदा था और स्टेज पर जाकर मुन्नवर का विरोध किया था। उसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मुन्नवर के खिलाफ सभी मामलो को इंदौर में शिफ्ट करने को कहा था।

इंदौर की जेल से रिहा होने के बाद मुन्नवर ने कुछ दिनों तक अपने शो नहीं किए थे। वे बिग बॉस सीजन-17 के प्रतिभागी थे और विजेता घोषित हुए।

लॉरेंस बिश्नोई और मुनव्वर की फाइल फोटो
लॉरेंस बिश्नोई और मुनव्वर की फाइल फोटो

माता सीता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मुनव्वर कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी

लगभग दो साल पहले मुनव्वर फारूकी पर देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने का आरोप लगा था। आरोप लगाने वाले हिंद रक्षक संगठन के नेता जनवरी 2021 में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को थाने ले गए।

संगठन की ओर से तब कहा गया था कि मुनव्वर पहले भी देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। इस वजह से जयपुर में एक शो भी कैंसिल किया गया था।

संगठन की शिकायत पर 1 जनवरी 2021 को मुनव्वर इकबाल फारूकी धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया था। मुनव्वर ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी की थी।

तुकोगंज थाने में जो केस दर्ज हुआ था, उसके अनुसार मुनव्वर ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस के अनुसार मुनव्वर शो के लिए इंदौर में था। मुनव्वर अपने शो की रिहर्सल कर था और  उसी दौरान उसने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी की। पहले भी अपने शो में वो इस तरह की अभद्र टिप्पणी कर चुका है।

तब फारूकी की हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। उसके बाद मुनव्वर सुप्रीप कोर्ट गए थे और कोर्ट को बताया था कि पुलिस के पास अभद्र टिप्पणी करने का कोई सबूत नहीं है एवं कोई फुटेज नहीं है, जिसमें मुनव्वर टिप्पणी करते हुए दिख रहे हों। उसके बाद मुनव्वर को सुप्रीप कोर्ट से उनको जमानत मिल गई थी।

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...