मुंगेर पुलिस के द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

मुंगेर : ठंड के मौसम में शराब के सप्लायरों की चांदी हो जाती है। ऐसे में अवैध शराब माफिया शराब की सप्लाई करने के लिए हर हथकंडा अपनाने से बाज नहीं आते हैं। ताजा मामला में जब हेमजापुर पुलिस के द्वारा थाना के सामने ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक प्राइवेट डाक पार्सल वाहन को रोका। जब उस वाहन की भी तलाशी ली गई तो वाहन के कंटेनर में पार्सल के समान पड़ा था।

पुलिस ने वाहन के ऊपर बने टूल बॉक्स की जांच की, 5 झोला जो कि ऑफिशियल फाइल से भरा पड़ा था

पुलिस ने जब वाहन के ऊपर बने टूल बॉक्स की जांच की तो उसमें पांच झोला जो कि ऑफिशियल फाइल से भरा पड़ा था। जब पुलिस उसे निकाली तो वह देख दंग रह गई। सभी फाइल में कई खांचा बना हुआ था। सभी खांचा में विदेशी शराब का 180 एमएल का टेट्रा रखा हुआ था। जब पुलिस ने सभी टेट्रा पैक की गिनती की तो वह विभिन्न ब्रांडों के 524 पीस था। पुलिस ने 94.32 लीटर शराब बरामद किया है। पकड़ाए अभियुक्त मुंगेर के हजरतगंज बाड़ा निवासी मो. इरफान और पटना के बख्तियारपुर निवासी संतोष कुमार शामिल है।

अभियुक्तों ने कहा- वे उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहा था

अभियुक्तों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहा था। कई बार डाक पार्सल वाहन के आड़ में वे शराब की सप्लाई कर चुका है। साथ ही बताया कि डाक पार्सल पटना से डाक ले भागलपुर जाता। बीच में मो. इरफान शराब की खेप मुंगेर में उतर जाता। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर और वाहन में मौजूद सारे पार्सल को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इससे पूर्व भी ऑफिशियल फाइल में खांचा काट शराब तस्करी का मामला पकड़ा चुका है।

यह भी पढ़े : SSB के डिप्टी कमांडेंट का घर भी नहीं है सुरक्षित, चोरों ने 50 लाख के गहने सहित नगद की कर ली चोरी

केएम राज की रिपोर्ट

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...