अवैध भवनों पर कार्रवाई जारी रहेगी- नगर आयुक्त

रांची : नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि, अवैध भवनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नागरमल मोदी सेवा सदन का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि, सिर्फ यह कह देना कि भवन का निर्माण उस वक्त हुआ जब निगम से नक्शा पास कराने का प्रावधान नहीं था। लिहाजा इसके लिए जरूरी है कि, वो कागजात उपलब्ध कराए जाएं ताकि यह पता चल सके कि अमुक भवन का निर्माण कब हुआ है। नगर आयुक्त ने कहा कि, रांची शहर में 200 भवनों को तोड़ने का आदेश जारी किया गया है, और यह संख्या आगे और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि, अपर बाजार क्षेत्र में 300 भवनों की सुनवाई हो रही है। इसके साथ ही कांके डैम क्षेत्र में 74 भवनों और हिनू नदी क्षेत्र में 70 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।

रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण यानी आरआरडीए के उपाध्यक्ष के तौर पर मुकेश कुमार ने कहा कि, RRDA क्षेत्र में भी 485 दोनों को चिन्हित किया गया है। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि, रांची नगर निगम इस बात के लिए सक्षम है कि, अवैध भवनों को तोड़ा जाए। 

नगर आयुक्त ने कहा कि, नगर निगम किसी एक भवन के खिलाफ नहीं है। निगम केवल अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि, अवैध भवनों के सामने नोटिस भी लगाया जाएगा ताकि लोगों को जानकारी हो सके।

रांची के होटल एमरोल्ड को लेकर नगर आयुक्त ने बताया कि, होटल मालिक की ओर से सक्षम कागजात प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की गई है। लिहाजा उस पर काम चल रहा है।

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...