रांची: हवाई सेवा में बाधा बनने वाले 51 भवनों को रांची नगर निगम ने एयरपोर्ट प्रबंधन के आदेश पर नोटिस जारी किया था. इसके बाद 17 भवन मालिकों ने नगर निगम के पास अपने भवन का स्वीकृत नक्श जमा किया और कहा कि उसे एयरपोर्ट से एनओसी मिला हुआ है.
इसके बाद उक्त 17 भवनों को छोड़ कर शेष 34 भवनों पर नगर निगम ने अवैध निर्माण का केस दर्ज कराया है, क्योंकि इन भवनों के मालिक ने नगर निगम में नक्शा जमा नहीं किया है.
बताया जाता है कि इसमें बड़ा खेल हुआ है, क्योंकि, जिन 34 भवनों पर केस दर्ज किया गया है. वे छोटे मकान है. वहीं, जिन 17 भवनों का नक्शा नगर निगम में जमा किया गया है, वे बड़े भवन हैं.
किसी की हाइट 90 फीट, तो किसी की हाइट 72 फीट तक है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब बड़े भवनों को एयरपोर्ट ने एनओसी दे दिया है, तो फिर छोटे भवनों से कैसे हवाई सेवा में बाधा पहुंच सकती है.

















