Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा चुनाव के बाद होगा नगर निकाय चुनाव

रांची: इसकी  संभावना बढ़ती जा रही है कि अब विधानसभा चुनाव के बाद ही नगर निकाय चुनाव हो। इसका मुख्य कारण ट्रिपल टेस्ट नहीं होना है पिछड़ा आयोग ने  2 जुलाई को राज्य सरकार से मध्य प्रदेश की तर्ज पर ट्रिपल टेस्ट कराने की अनुशंसा की है।

अनुशंसा के 8 दिन बाद भी राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट पर फैसला नहीं किया है। जबकि, ट्रिपल टेस्ट कराने में सरकार को लगभग दो माह से अधिक का समय लगेगा। लेकिन इसी दौरान राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।

इस कारण विधानसभा चुनाव के बाद ही नगर निकायों का चुनाव संभव है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने दैनिक भास्कर को बताया कि आयोग 2 जुलाई को ही ट्रिपल टेस्ट कराने की अनुशंसा कर चुका है।

उम्मीद हैं कि राज्य सरकार अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला लेगी। उसके बाद राज्य में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह पूछने पर कि क्या विधानसभा चुनाव के पहले नगर निकाय चुनाव हो सकता है?

उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग पर निर्भर करता है कि वह कब विधानसभा चुनाव कराना चाहता है। अगर तय समय के अनुसार नवंबर-दिसंबर में विधानसभा का चुनाव हुआ, तो उससे पहले नगर निकायों का चुनाव हो सकता है। पर, जल्दी चुनाव होने की घोषणा पर देर हो सकती है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बेरमो SDO मनोज कुमार...

 रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने बेरमो एसडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक सात अधिकारी पकड़े जा चुके हैं।...