उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित हुए जमालपुर SHO

मुंगेर : मुंगेर जिला अंतर्गत आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ राजेश कुमार को डीआईजी संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में एसपी सैय्यद इमरान हुसैन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। यह सम्मान समारोह मुंगेर पुलिस सभागार में आयोजित था। एसपी ने कहा कि राजेश कुमार ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा मुक्त अभियान चलाने और समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।

आपको बता दें कि उनके नेतृत्व में थाना जमालपुर ने अपराध नियंत्रण और समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह रही कि दशहरा, दीवाली और महापर्व छठ के दौरान भी जमालपुर में बेहतर विधि व्यवस्था पाई गई। उनकी निष्ठा और कर्तव्य परायणता के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। एसएचओ राजेश कुमार ने इस सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक प्रेरणा है और वे इसी तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। उन्होंने अपनी टीम और क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके कार्यों में सहयोग दिया है।

यह भी पढ़े : हर तरफ से बरस रहे थे पैसे, छह माह में कर डाली करोड़ों की कमाई, हकीकत पता चला तो सन्न हुई पुलिस-पब्लिक

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...