Muzaffarpur News : जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की ले ली जान

390
Advertisment

दो धूर जमीन के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में भतीजे ने

Advertisment

अपने सगे चाचा को लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी .

घटना देर रात की बताई जा रही है.

मृतक की पहचान असिया गांव के स्व किशोरी राय के 45 वर्षीय पुत्र राजगीर राय बताया गया है.

घटना को लेकर मृतक के पुत्र अमित कुमार ने बताया की चाचा रामबली राय से नल का पानी जमा होने के कारण विवाद हुआ था.

इसके बाद जमीन की मापी कराई गई मापी में दो धूर जमीन राजगीर राय का रामबली राय की ही

जमीन से निकला इसी बात को लेकर  विवाद हुआ था.

इसी समस्या के निदान के लिए रात दस बजे में गांव के ही मांजन नारायण राय के

दरवाजे पर रात दस बजे में पंचायत चल रहा था.

जिसमे गांव के कई लोग मौजूद थे और पंचायत द्वारा निर्णय निकालने के बाद उक्त रामबली राय के

पुत्र उग्र होकर रॉड से राजगीर राय की सिर पर वार कर दिया.

जहां मौके पर ही राजगीर राय की मौत हो गई.

बताया गया है वह बीते 15 जून को जमीनी विवाद सुलझाने के लिए दोनों पिता पुत्र घर आए हुए थे.

घटना को लेकर परिजन में नाराजगी व्याप्त है.

इस घटना को लेकर डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय ने बताया  कि  हत्या की जानकारी मिली है

और इसको लेकरपुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए भेज दिया  है.

इस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना का कारण प्रथम दृश्य दो धूर जमीन की बताई गई है

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

Advertisement