मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 23 कांडों में फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़े शराब और स्प्रिट के माफिया विश्वनाथ साह को धर दबोचा है. माफिया विश्वनाथ साह 23 कांडों में लंबे अरसे से फरार चल रहा था और उसके दो अन्य साथियों के साथ धर दबोचा है.

अवैध शराब और स्प्रिट कारोबार के कारोबारियों के खिलाफ जारी एक विशेष अभियान मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 2 दर्जन से अधिक कांड मामलों में चल रहा फरार आरोपी विश्वनाथ शाह अपने दो सहयोगी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कुख्यात शराब माफिया को दबोचा गया है. इनके पास से गांजा और मोबाइल फोन बरामद हुआ है. उसके साथियों के पास से भी यही सामान बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि विश्वनाथ साह नवादा जेल भी जा चुका है. उस पर कुल 23 मामले दर्ज हैं, जो विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज है.

उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार शराब के खिलाफ अभियान में जुटी हुई है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर इनको पकड़ा गया है. गिरफ्तार माफिया विश्वनाथ साह कई जिलों में स्प्रिट कारोबार का नेटवर्क फैला रखा था. सूत्रों की माने तो विश्वनाथ साह स्प्रिट का कारोबार कई राज्यों में फैला रखा है. दूसरे राज्य से इस स्प्रिट को मंगवाकर शराब को परोसने का काम करवा रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है.

रिपोर्ट : विशाल

जमशेदपुर में लापरवाही, कोर्ट हाजत से कैदी आखिर कैसे हुए फरार…

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...