Muzaffarpur को मिली 16 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन, डीएम ने…

Muzaffarpur : सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन और पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। सीएम ने राज्य के सभी 534 प्रखंड के लिए एक मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत लोगों के घरों पर जा कर चिकित्स्क उनके पशुओं का इलाज करेंगे। इस योजना के तहत मुजफ्फरपुर जिला को 16 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन प्राप्त हुआ है। इसके तहत लोग अब टॉल फ्री नंबर 1962 पर फोन कर घर बैठे पशु का इलाज करवा पाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान Muzaffarpur के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और जिला पशुपालन पदाधकारी डॉ मनोज कुमार मेहता ने दो मोबाइल चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मोबाइल चिकित्सा वाहन में पशुओं के इलाज से संबंधित सभी उपकरण और दवाएं उपलब्ध रहेंगी जो कि किसानों और पशुपालकों के लिए निःशुल्क रहेगा। यह मोबाइल वैन प्रतिदिन दो प्रखंड का दौरा कर जागरूकता भी फैलाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मोबाइल पशु चिकित्सा वैन मिलने से पशुपालकों को काफी सुगमता होगी और पशुओं को बेहतर इलाज मिलेगा। सरैया प्रखंड के पशुपालक संजय महाराज ने बताया कि पहले पशुओं के इलाज के लिए डॉक्टर को खोजना पड़ता था अब मोबाइल चिकित्सालय वैन होने टॉल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद अब घर पर ही बेहतर इलाज मुफ्त में मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    राहुल गांधी ने America में जो बोला वह बिल्कुल गलत है, चिराग ने…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत के संकल्प से पटना में...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन...

Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड के राजनीतिक...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड के राजनीतिक जगत...

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...