Muzaffarpur: अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी

Muzaffarpur: पुलिस ने बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें मास्टरमाइंड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अपराधी मुजफ्फरपुर जिला के और एक शेखपुरा जिला के रहने वाले हैं।

Muzaffarpur: ये सामान भी बरामद

गिरफ्तार साइबर अपराधी टेलीग्राम और फर्जी एड के माध्यम से लोगों को ऑर्डर पार्सल कैंसिल और डीएक्टिवेट होने का भय दिखाकर विभिन्न माध्यमों से भोले भाले लोगों को साइबर ठगी किया करते थे। इनके पास से 32 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, 5 लैपटॉप, 1 मॉनिटर, 1 सीपीयू, 1 मदरबोर्ड, 1 चेक बुक, 2 आधार कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, 2 पेन ड्राइव, 3 चार्जर, 1 माउस, 1 एसएसडी और पिट्ठू बैग बरामद किया गया है।

Muzaffarpur: मामले को लेकर एसएसपी ने बताया

एसएसपी सुशील कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध की घटनाओं पर रोकथाम लगाम लगाने के लिए लगातार मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत कार्रवाई की जा रही है। सदर थाना क्षेत्र के एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की शिकायतें आ रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है। साइबर ठगों से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...