मेरा मुस्कराता हुआ चेहरा आपके तमाम प्रश्नों का उत्तर है-अमिताभ चौधरी

Ranchi Breaking– जेपीएससी अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद राजभवन तलब किए गए जेपीएससी चेयरमैन अमिताभ चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों से बचते नजर आएं और कहा कि उन्हे हार्न की आवाज से डर लगता है, उनके कान का पर्दा नाजुक है.

मीडिया कर्मियों द्वारा लगातार उछाले जा रहे सवालों के बीच जेपीएससी के चेयरमैन अमिताभ चौधरी ने कहा कि उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा ही तमाम प्रश्नों का उत्तर है. राज्यपाल से क्या बातें हुई उसे पब्लिक डोमेन में लाना उचित नहीं होगा.

अमिताभ चौधरी ने अभ्यर्थियों के किसी भी शंका दूर नहीं किया. लेकिन इतना जरुर कहा कि वेबसाइट के माध्यम से तमाम शंकाओं को दूर किया जाएगा.

इस बीच अभ्यर्थियों का कहना था कि इसका अर्थ हुआ कि छात्रों की आवाज भी अमिताभ चौधरी के कानों को नागवार गुजरती है. हो सकता है कि इस वजह से अभ्यर्थियों के आंदोलन की आवाज जेपीएससी चेयरमैन तक नहीं पहुंच पाती हो.

रिपोर्ट- शहनवाज 

 

 

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...