नालंदा के नए DM ने संभाला कार्यभार, सरकार की योजनाओं पर दिया जोर

नालंदा : नालंदा जिले के 39वें जिलाधिकारी के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी कुंदन कुमार ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में जिले के समग्र विकास और राज्य सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की प्राथमिकता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य सरकार की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से ज़मीन पर उतारना और हर पात्र व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाना है।

LN Mishra 1 22Scope News

DM कुंदन कुमार ने नालंदा की ऐतिहासिक महत्ता पर डाला प्रकाश 

डीएम कुंदन कुमार ने नालंदा की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नालंदा न सिर्फ एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की धरती है, बल्कि यह बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यहां ज्ञान, इतिहास और संस्कृति की गूंज सदियों से रही है। हम इस विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास के नए अध्याय जोड़ेंगे।

यह भी पढ़े : प. चंपारण के नए जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने किया पदभार ग्रहण

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...