Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar के मौसम में बदलाव, आज फिर आंधी-पानी की संभावना

पटना : बिहार के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई है। इससे किसानों को नुकसान ही हो सकता है क्योंकि गेहूं की अभी पूरी तरह से कटाई नहीं हुई है। वहीं कल यानी बुधवार को बिहार के कई जिलों में वज्रपात से 13 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में आज यानी गुरुवार को भी आंधी-पानी की संभावना है। आज भी ठनका गिर सकता है।

Goal 6 22Scope News

मौसम विभाग ने किशनगंज व सुपौल में कुछ-कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है

मौसम विभाग के अनुसार, आज किशनगंज और सुपौल में कुछ-कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भी अधिक वर्षा की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में वज्रपात से अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

बिहार के कई और जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

राजधानी पटना, नालंदा, बेगूसराय, जहानाबाद, नवादा, अरवल, भोजपुरी, शेखपुरा, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिहार में तेज गति से हवा, वर्षा और वज्रपात का सिलसिला अभी 13 अप्रैल तक चलेगा। इसलिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आम लोगों और किसानों को सचेत रहने के लिए कहा है।

आज सुबह-सुबह इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से आज सुबह 5:00 बजे कई और जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मुंगेर, मोतिहारी, मधेपुरा, सहरसा, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और छपरा में कुछ जगहों जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। वज्रपात की भी संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी देखें :

पटना समेत इन इलाकों में हुई वर्षा

बुधवार को राजधानी पटना में झमाझम वर्षा हुई। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कई जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हुई तो ठनका भी गिरा। सबसे अधिक शिवहर में 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं सुपौल (40.4), पूर्वी चंपारण (38.4), मधुबनी (35.2), किशनगंज (32.6), अररिया (26), बेगूसराय (24.6), सीतामढ़ी (22.4), दरभंगा (11.8), नवादा (16.6) और नालंदा में 11.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसके अलावा गया और जहानाबाद के कुछ जिलों में हल्की वर्षा हुई है। वर्षा के चलते तापमान भी कम हुआ है। बुधवार को सबसे अधिक तापमान गया में 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में 1.02 डिग्री पारा गिरा। तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान सुपौल में 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े : रांची में देर रात झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...