मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के आवास पर पहुंचकर उनके छोटे भाई स्व.भरत कपूर की श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज में शामिल हुए।

सांसद जायसवाल रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़की पोना पंचायत स्थित ग्राम मुरूबन्दा स्थित मंत्री के आवास पहुंचे और यहां सबसे पहले दिवंगत के तस्वीर पर पुष्पार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद मनीष जायसवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को इस विकट दुःख से उबरने के लिए अदम्य शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेष रूप से रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि शेखर चौधरी, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा के मीडिया मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, रंजन फौजी, प्रवीण कुमार सोनू सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...