बारिश और ओलावृष्टि से फसल तबाह, अब आगे…..

सिमडेगाः कुदरत का कहर किसानों के लिए आफत बन गया है। बुधवार की शाम को सिमडेगा जिले के जलडेगा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के फसलों को तबाह कर दिया है। बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें-रांची में बिल्डर ने खुद को मारी गोली, कुछ दिनों से…….

बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में लगे तरबूज, खीरा, प्याज, गोंगरा सहित कई अन्य फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इससे किसान कराह उठा है। कड़ी मशक्कत से किसानों ने खेतों में फसल बोई थी। अबकी बार फसल और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद थी।

खेतों में लगे फसल हो गए बर्बाद

किसानों की खेतों में लहलहा रही फसल को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। जलडेगा प्रखंड के टीनगिना निवासी किसान संजय कुमार नाग के 50 डिसमिल जमीन पर लगे फसल बर्बाद हो गए।

वास्तु विहार एड 12 22Scope News

ये भी पढ़ें-JPSC परीक्षा में बुकलेट सीरीज एक समान होने के बावजूद सवाल अलग कैसै ? 

ओलावृष्टि से किसान के खेत में लगी फसल खेतों में ही टूटकर पसर गईं। किसान ने कहा कि इस ओलावृष्टि से उन्हें लगभग 40 हजार रुपए का नुकसान हो गया जिसके बाद किसान संजय कुमार नाग ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स...

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...