Advertisment

सर्च ऑपरेशन में टीएसपीसी से जुड़ा नक्सली गिरफ्तार

लातेहारः लातेहार पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के राजगुरू जंगल से टीएसपीसी संगठन के सक्रिय सदस्य प्रभात जी उर्फ प्रदीप गंझू को दो हथियार, दो मोबाइल और तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली को लातेहार जेल भेज दिया गया है।लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को जंगल में रिजनल कमांडर आक्रमण जी के रहने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर एसडीपीओ बालूमाथ अजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस को देख उग्रवादी भागने लगे। इसी दौरान प्रभात जी उर्फ प्रदीप गंझू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जबकी अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे।

रिपोर्टः मनोज मेहता

Jharkhand Mineral Rights: खनिज अधिकार और राजस्व पर JMM का BJP...

Jharkhand Mineral Rights, रांची: झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खनिज अधिकार, राज्य...

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...