Haryana में फिर नायब सरकार, भव्य समारोह में कल लेंगे शपथ

डिजीटल डेस्क : Haryana में फिर नायब सरकार, भव्य समारोह में कल लेंगे शपथ। बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा दफ्तर में हुई Haryana के भाजपा विधायक दल की बैठक में फिर से नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। अर्थात संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद नए सीएम नायब सैनी ही होंगे।

भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठक में मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक में अनिल विज और कृष्ण बेदी ने नायब सैनी का नाम प्रस्तावित किया था।

अब नायब सैनी गुरूवार को पंचकूला में शपथ लेंगे। गुरूवार शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

चंडीगढ़ रुके अमित शाह, सभी 48 विधायकों को चंडीगढ़ रोका

बतौर पर्यवेक्ष बुधवार की सुबह मनोहर लाल खट्टर संग सीमा सुरक्षा बल के विमान से पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नई सरकार के शपथ ग्रहण तक चंडीगढ़ में हुई रुकेंगे।

बुधवार रात को चंडीगढ़ के ललित होटल में ही उनके ठहरने का कार्यक्रम तय हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी Haryana राजभवन में एक अहम मीटिंग लेंगे। उसी क्रम में बुधवार को भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को अगले दो दिन चंडीगढ़ में ही रोक लिया है।

होटल ललित और Haryana राजभवन सेक्टर-6 में भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं होटल हयात में छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनमें बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड और पुड्डूचेरी के सीएम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि किसी भी तरह के मनमुटाव और पैंतरेबाजी की आशंका को निर्मूल करने के लिए ही अमित शाह ने चंडीगढ़ में नई Haryana सरकार के गठन तक रुकने का फैसला लिया है। बीते मार्च माह में मनोहर लाल को हटाकर विधायक दल की बैठक में जब नायब सिंह सैनी का नाम रखा गया तो अनिल विज नाराज हो गए थे। वह बैठक से बाहर निकल गए थे।

चुनाव से पहले अनिल विज मुख्यमंत्री की दावेदारी जता चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी समय-समय पर दावेदारी जताते रहे हैं। लिहाजा इस तरह के विवादों से बचने के लिए शाह को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले वर्ष 2022 में भी अमित शाह ने यूपी में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगवाई थी।

बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते नायब सिंह सैनी और अन्य।
बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते नायब सिंह सैनी और अन्य।

नई सरकार के मंत्रियों की सूची बनी, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत होंगे 37 वीवीआईपी

Haryana में बुधवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक में नेता के नाम पर मुहर लगने के बाद राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जा रहा है। साथ ही राज्यपाल को अगले दिन शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की सूची भी दी जा रही है।

राज्यपाल द्वारा विधायक दल के नेता और मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण मिलते ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह के 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होने की औपचारिक घोषणा करने की तैयारी है।

भाजपा के Haryana प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत 37 वीवीआईपी पहुंच रहे हैं। उनमें केंद्रीय मंत्री, एनडीए घटक दल के राष्ट्रीय नेता, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। गुरूवार यानी 17 अक्टूबर को करीब 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा और लगभग 1 बजे तक चलेगा।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...