Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

नायब सिंह सैनी ने ली सीएम पद की शपथ, दूसरी बार हरियाणा के बने मुख्यमंत्री

Desk. नायब सिंह सैनी ने आज पंचकुला में एक भव्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए। नायब सिंह सैनी ने इस साल की शुरुआत में मनोहर लाल खट्टर की जगह सीएम पद की शपथ ली थी। वे लगातार दूसरी बार सीएम बने हैं।

नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम महर्षि वाल्मिकी जयंती के दिन आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण से पहले सैनी ने पंचकुला के वाल्मिकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। समारोह में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था और जनता के लिए 14 एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। इसमें शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं, किसानों, ‘लखपति दीदियों’ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था।

बता दें कि, भाजपा ने हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों में से 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही अटक गई। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 36.49 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस ने 28.08 फीसदी वोट शेयर के साथ 31 सीटें हासिल की थी। इस बार बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 39.94 फीसदी हो गया, जबकि कांग्रेस के वोट शेयर में भी 39.09 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...