NBPDCL ने बनाया ऑनलाइन मीटर रिचार्ज में बनाया रिकॉर्ड, इतने राजस्व की हुई प्राप्ति

NBPDCL

पटना: एक तरफ राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरी तरफ उत्तर बिहार के बिजली उपभोक्ता डिजिटल माध्यमों को तेजी से अपनाते हुए नए मील के पत्थर स्थापित कर रहे हैं। बिजली वितरण के क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता का उदाहरण बुधवार को देखा गया, जब एक ही दिन में कुल 3 लाख 83 हजार उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन रिचार्ज किया और इस माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

यह पहली बार है कि एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन रिचार्ज के माध्यम से भुगतान किया है। इससे पहले 18 सितम्बर को 333,763 ट्रांजेक्शन के जरिये सर्वाधिक 7.58 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। रिकॉर्ड रिचार्ज ट्रांजेक्शन के अलावा बुधवार को पुनः कनेक्शन में भी लोगों की बेहतर भागीदारी देखी गई। 396,688 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जिनमें से 311,910 उपभोक्ताओं को उसी दिन जोड़ दिया गया जिसका श्रेय भी कुशल डिजिटल री कनेक्शन प्रणाली को ही जाता है।

अक्टूबर 2024 के लिए औसत दैनिक राजस्व 2.73 करोड़ रुपये रहा जो राजस्व प्रवाह और उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने में डिजिटल सेवाओं के महत्व को प्रदर्शित करता है। उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक नीलेश देवरे ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम लगातार ऑनलाइन सेवाओं को सरल और सुगम बना रहे हैं। इस प्रकार की रिकॉर्ड रिचार्ज संख्या से स्पष्ट है कि उपभोक्ता डिजिटल माध्यमों को अपनाकर बिलिंग और शुल्क जमा करने में आ रही समस्याओं से निजात पा रहे हैं।

1 212 22Scope News
उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक नीलेश देवरे का ट्वीट

बिहार में बिजली वितरण को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर परियोजना को 2019 में शुरू किया गया था। राज्य में अब तक करीब 31 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आता है। इस परियोजना के तहत राज्यभर में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य 2025 तक पूरा करने की योजना है।

स्मार्ट मीटर और डिजिटल भुगतान विकल्पों के विस्तार से उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिली है। पहले उपभोक्ताओं को बिलिंग में देरी, गलत रीडिंग और समय पर भुगतान न होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। स्मार्ट मीटर परियोजना की शुरुआत के बाद से उपभोक्ताओं को वास्तविक समय पर बिजली खपत की जानकारी मिल रही है, जिससे वे बेहतर तरीके से अपनी ऊर्जा खपत का प्रबंधन कर पा रहे हैं।

इससे बिजली वितरण और राजस्व संग्रहण में भी सुधार हो रहा है।’ उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को निरंतर बेहतर सेवाएं प्रदान करने और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी भविष्य में भी डिजिटल और तकनीकी सुधारों पर जोर देते हुए बिजली वितरण को और भी अधिक कुशल और पारदर्शी बनाएगी।

यह भी पढ़ें-  Bihar: ‘शराबबंदी कानून, जहरीली शराब और मौत’ आरोप प्रत्यारोप के बीच जाएंगी और कितनी जानें?

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NBPDCL NBPDCL NBPDCL NBPDCL NBPDCL NBPDCL

NBPDCL

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img