Commercial Advertisment

NEET पेपर लीक मामला : Jehanabad के अतुल वत्स का आया नाम

जहानाबाद : नीट पेपर लीक मामले में धीरे-धीरे गैंग का खुलासा हो रहा है। उसी में एक नाम अतुल वत्स का आया है जो जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र बंधुगंज गांव का निवासी बताया जाता है। इसके पिता नाम अरुण कुमार केसरी है जो बड़े अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। इस व्यक्ति का पुश्तैनी घर बंधुगंज में है लेकिन लगभग 25 सालों अपने घर पर नहीं आया है।

इसके परिवार अजीत कुमार ने बताया कि कई साल पहले उसको मैंने देखा था। लेकिन उसके बाद उससे कभी मुलाकात नहीं हुआ सही ढंग से मैं उसकी पहचान भी नहीं सकता शादी विवाह एवं श्रद्धा कार्य में भी वह शामिल नहीं होता है, उसका पुश्तैनी घर तो यहां है उसके बचपन का नाम बबलू है हम लोग तो नए नाम को पहचान भी नहीं सके। लेकिन हम लोगों से नहीं के बराबर रिश्ता है उन्होंने कहा कि उसके पिताजी नौकरी करते थे वह मुजफ्फरपुर में मकान बना लिए थे। वहीं पूरे परिवार के साथ रहते हैं शादी विवाह के के मौके पर उसके पिताजी यहां आते हैं।

उसके चाचा गोरी शंकर शर्मा ने बताया कि समाचार पत्र के माध्यम से मुझे मालूम हुआ कि अतुल वत्स जब नाम आया कई लोगों ने मुझे फोन किया तो मुझे कहा कि मेरे चचेरे भाई का वह लड़का है। उसका पुश्तैनी घर कहां है लेकिन हम लोगों से कई सालों से उसे व्यक्ति से मुलाकात नहीं हुआ है। कई सालों से और गांव पर नहीं आया है। गांव वाले भी यही बात दोहरा रहे हैं। हमलोग गए तो मीडिया को देखते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सभी लोगों ने कहा कि समाचार के माध्यम से हम लोगों को जानकारी हुआ है। किसी तरह से उनसे कोई बात हम लोगों को नहीं होती है।

डॉ. कृष्ण मुरारी ने बताया कि अतुल वत्स एनआईटी पटना का छात्र रहा है। उन्होंने कहा कि बात सुनने में आई है। अंतरजातीय विवाह भी किया है। लेकिन हम लोगों से उसको कोई वास्ता नहीं है। हमारे घर में 10 लड़के बेरोजगार पड़े हैं। अगर इतना बड़ा गैंग मास्टर है तो घर को भी नौकरी लग सकता था, लेकिन जब उसका नाम आया है वह तो जांच का विषय है।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : मंत्री ने कहा- बनाए गए हैं कड़े कानून, नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...